नव प्राथमिक विद्यालय बैतरा में छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक वितरण, बच्चों में दिखी खुशी



खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट
खरौंधी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नव प्राथमिक विद्यालय बैतरा में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखा गया। पोशाक पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा की सरकार द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति एवं पुस्तक जैसी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने की अपील करते हुए कहा की शिक्षा ही जीवन को सही दिशा देने का सबसे बड़ा माध्यम है। पढ़-लिखकर ही बच्चे अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। पोशाक वितरण के दौरान विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों के बीच खुशी का माहौल बना रहा।
मौके पर शिक्षिका कंचन कुमारी, उपाध्यक्ष सीता देवी, संयोजिका अनिता देवी, अजय राम, संदीप मेहता, सतीश साह, नरेश राम, रामपुनी मेहता, कलोला देवी, रीता देवी, रानी देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग...
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के...
173 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, चेहरे खिले
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत...
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
Average Rating