0 0
Read Time:3 Minute, 3 Second



अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के मिले व्यापक साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित हुये बालू तस्कर

गढ़वा। सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार शाम को कोयल नदी के तटीय क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी के पाट क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों में बड़े पैमाने पर अवैध बालू उत्खनन के साक्ष्य मिले।

एसडीएम के पहुंचने की भनक लगते ही एक बालू ट्रैक्टर चालक नदी किनारे ही ट्रॉली छोड़कर सिर्फ ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मेढ़ना लापो क्षेत्र में व्यापक स्तर पर हुए अवैध उत्खनन को देखते हुए साक्ष्य संकलन के उद्देश्य से टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में बालू लदे ट्रैक्टरों की पहचान की गयी है। संबंधित सभी लोगों के विरुद्ध जुर्माना एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

*बालू ट्रैक्टर एक्सीडेंट में दो लोगों के मौत की भी जांच की*

निरीक्षण के दौरान 17 मई को टोल प्लाजा के समीप हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी निकलवाया गया। फुटेज में स्पष्ट रूप से नीले रंग के बालू लदे ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर से बाइक सवारों का दुर्घटना ग्रस्त होना दिख रहा है। एसडीएम ने कहा कि यह दुखद है कि बालू के ट्रैक्टरों से आये दिन बेगुनाह लोगों के मारे जाने की खबरें सुनने को मिल जा रही हैं।
उन्होंने  कहा कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद रात में अवैध रूप से आधा ढूंढ गति के ट्रैक्टरों से बालू ढोने के दुस्साहस करने वालों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रात में ट्रैक्टर चलाने वालों में से लगभग सभी ड्राइवर नशे में रहते हैं। उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार एवं यातायात नियमों की अनदेखी कर चल रहे ये वाहन आम लोगों की जान-माल के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के इस पूरे मामले में संबंधित कुछ स्थानीय पदाधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है तदनुरूप उन्हें कारणपृच्छा किया जाएगा।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *