0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second


प्रमुख ने DC व अपर समाहर्ता को भेजी शिकायत, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो जारी कर लगाए गंभीर आरोप
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -रमना भूमि नामांतरण को लेकर रमना अंचल कार्यालय बुधवार को उस समय चर्चा का केंद्र बन गया, जब प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी और राजस्व उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह के बीच तीखी बहस हो गई। मामले ने गुरुवार को भी पूरे दिन राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हलचल बनाए रखी।
प्रमुख करुणा सोनी ने उपायुक्त अन्न्य मित्तल और अपर समाहर्ता को शिकायत पत्र भेजकर राजस्व उपनिरीक्षक पर नामांतरण कार्य के बदले कथित रूप से अवैध राशि मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
करुणा सोनी ने इंटरनेट मीडिया पर जारी वीडियो में कहा कि उन्हें लाभुकों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि नामांतरण के लिए पैसे की मांग की जा रही है। शिकायतों की सत्यता जानने के लिए वह अंचल कार्यालय पहुंचीं थीं। उनका आरोप है कि इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
घटना के बाद अंचल कार्यालय परिसर में लोगों के बीच मामले को लेकर चर्चा होती रही। वहीं, क्षेत्र में भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।
इधर, अंचल पदाधिकारी विकाश पांडेय ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। दूसरी ओर, राजस्व उपनिरीक्षक दिवाकर सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *