0 0
Read Time:2 Minute, 45 Second




अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट

रमना अंचल कार्यालय में भूमि नामांतरण कार्यों में कथित अनियमितता को लेकर सोमवार को प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर प्रशासन एवं सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने करीब आधा दर्जन ऐसे लाभुकों को भी उपस्थित कराया, जिनका आरोप है कि भूमि नामांतरण के लिए राशि देने के बावजूद उनका कार्य कई महीनों से लंबित पड़ा है।
प्रमुख करुणा सोनी ने आरोप लगाया कि पूर्व में उन्होंने भूमि नामांतरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर सिंह से जानकारी ली थी, इस दौरान उनके द्वारा सार्वजनिक रूप से अभद्र व्यवहार किया गया। उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद मामलों का निष्पादन नहीं हो रहा है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं होती है तो चरण वध आंदोलन चलाया जाएगा|
इधर, इस संबंध में अंचलाधिकारी विकास पांडेय से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन विभागीय कार्य मुख्यालय से बाहर रहने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका।


प्रमुख से अभद्रता के खिलाफ भाजपा मंडल भी, कारवाई की मांग

अंचल कार्यालय में कथित भ्रष्टाचार को लेकर प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी और राजस्व उप निरीक्षक दिवाकर सिंह के मामले में रमन मंडल भाजपा भी मुखर हो गया है| मंडल अध्यक्ष बलजीत कुमार सोनी,पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार एवं मंडल उपाध्यक्ष अमित प्रकाश ने कहा है कि वर्तमान झारखंड सरकार के नेतृत्व में अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हो चुके हैं| जनता के हितों को नजर अंदाज करते हुए अधिकारी,कर्मचारी व्यक्तिगत हित साधने में लगे हुए हैं|

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *