अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -रमना बाजार स्थित एक खाली पड़े चारदीवारी परिसर में पेड़ की छाया तले संचालित हो रहे कथित जुआ अड्डे पर सोमवार के दोपहर रमना थाना पुलिस ने दबिश दी।
पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि मौके पर करीब दो दर्जन लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस वाहन को देखते ही वहां मौजूद लोग आपत्तिजनक सामग्री समेटकर भागने में सफल रहे।
स्थानीय चर्चाओं के अनुसार पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। हालांकि समाचार भेजे जाने तक जप्त मोटरसाइकिलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इधर, लोगों के बीच यह चर्चा भी तेज है कि पिछले कई दिनों से कुछ रसूखदारों के संरक्षण में चलंत जुआ अड्डा संचालित किया जा रहा था। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व भी इसी चहारदिवारी में जुआं खेल रहे लोगो पर पुलिस ने दबिश दी थी, लेकिन उस समय भी जुआ खेलने वाले लोग भाग निकले थे।
पुलिस की ताजा कार्रवाई के बाद बाजार में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग जुआ अड्डों पर लगातार निगरानी एवं ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
थाना पुलिस द्वारा जुआ खेल रहे लोगों पर दबिस दिए जाने की सूचना है| जांचों प्रांत नियमाकूल कार्रवाई की जाएगी|
आकाश कुमार, थाना प्रभारी, रमना
Read Time:2 Minute, 3 Second