0 0
Read Time:2 Minute, 28 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । पलामू प्रमंडल की आयुक्त कुमुद सहाय ने शनिवार को रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, रोकड़ बही सहित विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों का अवलोकन किया। उपस्थिति पंजी की जांच में कई कर्मियों की उपस्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई तथा सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयपालन और अनुशासन का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
आयुक्त ने कहा कि सरकारी कार्यालय जनता की सेवा के लिए हैं। यदि कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचेंगे तो आम लोगों की समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने निर्देश दिया कि कार्यालय आने वाले लोगों को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने का निर्देश दिया। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन संधारण, कार्यालय व्यवस्था में सुधार, जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा कार्य संस्कृति को और प्रभावी बनाने पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनता की सेवा में लापरवाही, अनुशासनहीनता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। निरीक्षण के समय श्री बंशीधर नगर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा एवं रमना अंचल पदाधिकारी विकास पांडेय भी उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *