Read Time:1 Minute, 24 Second
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर मड़वनियां पंचायत सचिवालय के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र प्रसाद गुप्ता, रामकुमार चंद्रवंशी और संजय कुमार पाठक उपस्थित हुए।नेताओं और वक्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर गोष्ठी की शुरुआत की। मुख्य वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष पत्रकारिता ही समाज का वास्तविक आईना है।इस मौके पर पत्रकार सत्यप्रकाश रवानी, मुकेश कुमार,उमेश कुमार, आशुतोष कुमार, अभिषेक और राहुल वर्मा सहित प्रेस व मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी ने पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया।