Read Time:1 Minute, 22 Second

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट -रमना पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने एसबीआई एटीएम के समीप नवनिर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन किया। यह मार्ग वर्षों से जलजमाव और नाली के बहते पानी के कारण लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। बरसात के दिनों में यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता था।
मुखिया की पहल पर 15वें वित्त आयोग मद से लगभग 3.50 लाख रुपये की लागत से पीसीसी पथ का निर्माण कराया गया। स्थानीय लोगों ने इसे वर्षों पुरानी समस्या का समाधान बताते हुए खुशी जताई।
मुखिया दुलारी देवी ने कहा कि पंचायत में मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है और जनहित के कार्य आगे भी जारी रहेंगे। मौके पर मुंशी पासवान, सुनील कुमार गुप्ता, उपेंद्र यादव, निरंजन प्रसाद गुप्ता, प्यारी पासवान, राजू पासवान, सुशील पासवान सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।