1 0
Read Time:4 Minute, 46 Second

सगमा प्रखंड से अखिलेश राम की रिपोर्ट…..

सगमा -: गढ़वा जिले की पुलिस ने अपहरण एवं फिरौती मांगने के एक सनसनीखेज मामले का महज पांच घंटे के भीतर खुलासा करते हुये अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है। साथ ही दो अपहरण कर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात को सफलता पूर्वक सुलझाते हुये अपहृत युवक की जान बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह जानकारी एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने दी।

वे गुरुवार को अपने कार्यकाल में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दो मोबाईल फोन को बरामद किया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि गत 3 जून को एसपी साहब को सूचना मिली कि एलएनटी कंपनी में पाईप फिटर के पद पर कार्यरत मुरारी तिवारी का अज्ञात अपराधियों के द्वारा अपहरण कर लिया है और उनके परिजनों से फिरौती की मांग की जा रही है।

सूचना मिलते ही एसपी साहब ने उन्हें तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें श्री बंशीधर नगर के पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद, मझिआंव के पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, भवनाथपुर के थाना प्रभारी रजनी रंजन, मझिआंव के थाना प्रभारी अमित कुमार, हरिहर पुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी, धुरकी के पुअनि सुभाषकांत अकेला एवं शेखर कुमार सिंह शामिल थे।

टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव में छापेमारी की। इस दौरान शेख अंसारी एवं नदीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शेख अंसार एवं नदीम खान दोनों मझिआंव थाना क्षेत्र के चंदना गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि अपहृत के परिजनों से स्कैनर के माध्यम से 30 हजार रुपये मंगवाये गये थे। साथ ही उन्होंने इस वारदात में शामिल अन्य अपराधियों के नामों का भी खुलासा किया एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस की लगातार दबिश और बढ़ते दबाव के कारण अपराधियों ने अपहृत मुरारी तिवारी (32 वर्ष) को चंदना एवं रमना के बीच में छोड़ दिया और फरार हो गये। पुलिस ने युवक को घटना के मात्र पांच घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। पीड़ित मुरारी तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह 3 जून को सगमा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पास कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 2:30 बजे एक सफेद बोलेरो में सवार चालक सहित छह अपराधियों ने उनका अपहरण कर लिया।

अपराधी उनसे साढ़े सात लाख रुपये की फिरौती मांग रहे थे। परिजनों से 30 हजार रुपये ऑनलाईन भी मंगवाये गये थे। पीड़ित के बयान के आधार पर धुरकी थाना में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि फरार अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

प्रेसवार्ता में एसडीपीओ के साथ श्री बंशीधर नगर के पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र कुमार आजाद, मझिआंव के पुलिस इंस्पेक्टर बृज कुमार, भवनाथपुर के थाना प्रभारी रजनी रंजन, मझिआंव के थाना प्रभारी अमित कुमार मौजूद थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *