0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

रमना । वन पर्यावरण सप्ताह के तहत गुरुवार को रमना वन परिसर में वृहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान फलदार, औषधीय एवं छायादार प्रजातियों के 50 पौधे लगाए गए। इनमें कटहल, आम, शीशम, शरीफा, महोगनी तथा पेल्टोफोरम के पौधे शामिल हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत वनकर्मियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर की। इस दौरान वनपाल नीरज कुमार मेहता ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और बढ़ते तापमान पर नियंत्रण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके संरक्षण और देखभाल की जिम्मेदारी भी सभी को निभानी होगी।
पौधारोपण अभियान में वन विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मौके पर वनरक्षी प्रवीण शुक्ल, ध्रुव कुमार, सचिन कुमार, बाबूलाल गुप्ता, भगवान यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज कुमार चंद्रवंशी, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, उमेश कुमार, उपेंद्र गुप्ता, राहुल वर्मा, दिनेश गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान को निरंतर जारी रखने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *