0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second




संवादाता संजीव सिंह मझिआँव

जिला समाहरणालय के सभागार में गुरुवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक पलामू लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान नगर पंचायत मंझिआंव की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा देवी ने नगर पंचायत क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण एवं पर्यटन संवर्धन के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु माननीय सांसद को अनुरोध पत्र सौंपा।
अनुरोध पत्र में खजुरी डैम को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए नौकायान (बोटिंग) सेवा प्रारंभ कराने की मांग की गई। इसके साथ ही खजुरी डैम के समीप वन विभाग की खाली भूमि पर बायोडायवर्सिटी पार्क निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिल सके।
अध्यक्ष द्वारा वार्ड संख्या-12 खजुरी से मंझिआंव मुख्य बाजार होते हुए वार्ड संख्या-04 पृथ्वीचक तक पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ के किनारे आवश्यकतानुसार नाली एवं पाथवे निर्माण की मांग भी की गई। इससे जल निकासी की समस्या का समाधान होगा तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
इसके अतिरिक्त बाजार समिति की खाली भूमि पर दुकान एवं आधुनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव रखा गया, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
श्रीमती सुमित्रा देवी ने आशा व्यक्त की कि माननीय सांसद महोदय इन जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित करेंगे, जिससे नगर पंचायत मंझिआंव के विकास को नई गति मिलेगी।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *