असहाय व अनाथ लड़की की शादी में मंदिर की कमेटी ने किया सहयोग
केतार मां चतुर्भुजी परिसर केतार आदिवासी बैगई टोला के अनाथ लड़की पार्वती कुमारी का शादी खरौंधी प्रखंड के अरंगी निवासी विंध्याचल सिंह के पुत्र पप्पू सिंह से कराई गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रमा सिंह ने बताया कि शादी के लिए जो लड़का लड़की दोनों पक्ष से शुल्क लिया जाता है उसे माफ कर दिया गया है।साथ ही मंदिर निर्माण समिति ने लड़की को अंग वस्त्र देकर कन्या दान किया गया।साथ ही कहा कि गरीब, असहाय व अनाथ के सहयोग में ये मंदिर समिति हमेशा से सहयोग करते रही है और आगे भी करते रहेगी। मौके पर मंदिर विकास समिति के संरक्षक कन्हैया प्रसाद,मंदिर पुजारी बालमुकुंद पाठक,रामप्रवेश ठाकुर, सीताराम ठाकुर,बबलू ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
केतार प्रखंड। राज्यकीय मध्य विद्यालय केतार प्रांगण में सरस्वती पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ...
झामुमो नेता सह जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान ने खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन
चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट केतार। प्रखंड के परती कुशवानी पंचायत में गणतंत्र दिवस के अवसर पर एक्टिव युवा क्लब...
Average Rating