नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के कर्मियों के अलावा बड़ी संख्या में स्वास्थ्य सहिया, जलसहिया तथा सखी मंडल की दीदियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीओ सह बीडीओ विकास पांडेय ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए घातक है। इससे युवाओं का भविष्य प्रभावित होता है तथा सामाजिक एवं आर्थिक समस्याएं बढ़ती हैं। उन्होंने सभी लोगों से नशा मुक्ति का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
अभियान में पंचायत पर्यवेक्षक विनोद राम, नाजिर दीपक दुबे, सहायक राहुल प्रकाश, गृजेश कुमार शर्मा, किरण कुमारी, सविता देवी, किरण देवी सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।
About Post Author
chandeshraj1
More Stories
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
खरौंधी प्रखंड कार्यालय में लाखों की उपस्कर खरीद पर प्रमुख आभा रानी ने उठाई सवाल
खरौंधी (गढ़वा): खरौंधी प्रखंड प्रमुख आभा रानी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर वित्तीय वर्ष 2023-24...
Average Rating