0 0
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 15 Second

खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट


खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को खरौंधी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी बीडीओ गौतम कुमार लकड़ा ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए सीओ सह प्रभारी बीडीओ गौतम कुमार लकड़ा ने कहा की मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की।
थाना प्रभारी गुलशन कुमार गौतम ने कहा की पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। जुलूस निर्धारित मार्ग एवं तय समय के अनुसार ही निकाला जाएगा। सोशल मीडिया पर भ्रामक या भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में सभी उपस्थित लोगों ने मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

मौके पर उपप्रमुख देवदत्त प्रसाद आर्य, राजेश रजक, भाजपा मंडल अध्यक्ष उपेन्द्र दास, शशि पासवान, सैयद अंसारी, सहित दोनों समुदायों के गणमान्य लोग एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress