
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना । प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री साइकिल वितरण योजना के तहत 173 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। इससे विद्यालय आने-जाने में विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी।
वितरण कार्यक्रम के दौरान उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमना के 35 छात्र एवं 32 छात्राओं सहित कुल 67 विद्यार्थियों को तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय टंडवा के 53 छात्र एवं 53 छात्राओं सहित कुल 106 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की गई। इस प्रकार कुल 173 छात्र-छात्राएं योजना से लाभान्वित हुए।
कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, अंचल पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी विकास कुमार पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, प्रधान सहायक राहुल प्रकाश, मुखिया दुलारी देवी, अनुज चंद्रवंशी, मुन्ना पासवान, राकेश सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मौके पर उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय जाने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
Leave a Reply