0 0
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर कस्तूरबा विद्यालय में योगाभ्यास - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 38 Second


अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट

आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, रमना में छात्राओं के लिए विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
योग प्रशिक्षक अर्जुन कुमार चौधरी ने छात्राओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं शारीरिक व्यायाम का अभ्यास कराया। उन्होंने योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी देते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा एकाग्रता में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि भारत की प्राचीन योग परंपरा आज पूरे विश्व में अपनी पहचान बना चुकी है और योग स्वस्थ जीवन का महत्वपूर्ण आधार है।
विद्यालय की वार्डन सीमा गुप्ता ने छात्राओं को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है तथा व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनता है।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति के प्रभारी संतोष गुप्ता, शिक्षिका आरती कुमारी, सबिता कुमारी, गीता चंचला, रोशन आरा एवं सफकत आरा की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने छात्राओं को योग के प्रति जागरूक करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में योग को लेकर उत्साह एवं जागरूकता का माहौल देखने को मिला।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress