
खरौंधी: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी (खरौंधी) के प्रांगण में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का शानदार संदेश दिया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक योगाभ्यास से हुई, जिसमें बच्चों और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार और ताड़ासन जैसे विभिन्न योगासन किए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्रमोद कुमार मेहता जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों और उपस्थित सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि, “योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने की एक प्राचीन कला है। नियमित योग करने से न केवल शरीर बीमारियों से दूर रहता है, बल्कि बच्चों में एकाग्रता और मानसिक शांति भी बढ़ती है, जो उनके बौद्धिक विकास के लिए बेहद जरूरी है।”
सभी ने अपने दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस सफल आयोजन ने बच्चों के बीच स्वास्थ्य और अनुशासन के प्रति एक नई ऊर्जा का संचार किया है।
Leave a Reply