गढ़वा जिला की बड़ी खबर; बिना दुल्हन लौट गई बरात

Read Time:2 Minute, 12 Second







केतार। केतार थाना क्षेत्र के बांसडीह गांव के बिगहा टोला में सोमवार रात खुशियों का माहौल अचानक मातम और अफरा-तफरी में बदल गया। शादी समारोह में आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम के दौरान स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। बरातियों और ग्रामीणों के बीच जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले, जिससे दूल्हे के पिता दशरथ पासवान, दुल्हन की बहन समेत कई लोग घायल हो गए। उपद्रवियों ने आधा दर्जन से अधिक वाहनों के शीशे भी तोड़ डाले। बांसडीह गांव निवासी ददई पासवान की पुत्री और पलामू के पाड़ेयपुरा निवासी राजू कुमार की शादी के लिए आई बरात का जयमाला कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ था। लेकिन आर्केस्ट्रा के दौरान हुए विवाद ने पूरे समारोह को तहस-नहस कर दिया।
दुल्हन पक्ष का आरोप है कि गांव के ही कलेन्द्र पासवान भानु विष्णु ने ही विवाद उत्पन्न किया है , और मुखिया बसंती देवी ने दुल्हन के ऊपर गर्म दाल डालकर भाग गई। इस घटना को लेकर कलेन्द्र पासवान से पूछने पर निराधार बताया गया।
घायल बरातियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। घटना के बाद विवाह की रस्में नहीं हो सकीं और दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही बरात के साथ लौट गया।  इस घटना को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष केतार थाना पहुंच कर के न्याय की गुहार लगाई है।
पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अयांश इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, चाँदनी खरौंधी में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस