
मझिआव संवादाता -संजीव सिंह की रिपोर्ट
गढ़वा | कांडी प्रखंड क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत खुटहेरिया अंतर्गत गोसांग के पखनाहा स्थित पखनाहा डैम में इन्टेक वेल के नवनिर्माण कार्य की शुरुआत “मिशन जन कल्याण” के तहत अपने निजी खर्च से कराई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस निर्माण कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों किसानों को सालभर सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा। इससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी, किसानों की आय बढ़ेगी और जल संरक्षण व्यवस्था भी पहले से अधिक मजबूत होगी।
इस मौके पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि “किसानों की खुशहाली और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता की हर समस्या का समाधान और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना ही मेरा संकल्प है।”
स्थानीय ग्रामीणों और किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि लंबे समय से इस कार्य की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। अब इन्टेक वेल के निर्माण से सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर होगी और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
क्षेत्र में विकास कार्यों की इस नई पहल को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। विधायक ने कहा कि जनसेवा और विकास का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
Leave a Reply