
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
रमना। रमना पंचायत के मूर्ति टोला में 15वें वित्त आयोग की राशि से लगभग दो लाख रुपये की लागत से निर्मित पीसीसी पथ का उद्घाटन पंचायत की मुखिया दुलारी देवी ने किया। सड़क निर्माण से स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में उन्हें कीचड़युक्त रास्ते से होकर आवागमन करना पड़ता था, जिससे काफी परेशानी होती थी। नई पीसीसी सड़क बनने से आवागमन सुगम हो जाएगा। ग्रामीणों ने इस सड़क को काफी उपयोगी बताते हुए मुखिया के प्रयासों की सराहना की और कहा कि बरसात से पहले सड़क का निर्माण पूरा हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
इस अवसर पर मुखिया दुलारी देवी ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि पंचायत के सर्वांगीण विकास तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
उद्घाटन कार्यक्रम में पंचायत सचिव सुजाता कुमारी, मुखिया प्रतिनिधि वीरांची पासवान, कनीय अभियंता अनुज कुमार चंद्रवंशी, विनय प्रजापति, उपेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Leave a Reply