0 0
125 बच्चों के चेहरों पर आई मुस्कान, स्कूल बैग और कॉपी पाकर खिल उठे नौनिहाल - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 40 Second

ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट

बिशुनपुरा (गढ़वा)। प्रखंड क्षेत्र के नव प्राथमिक विद्यालय, अंबेडकर नगर पतागड़ा कला में सोमवार को कक्षा पहली से पांचवीं तक के 125 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूल बैग एवं कॉपी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिशुनपुरा पंचायत समिति सदस्य शांति देवी उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों के बीच बैग और कॉपी का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शांति देवी ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना समाज और सरकार की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार की ऐसी योजनाएं विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने और उनका मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और शिक्षकों का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार पांडेय ने कहा कि समय पर शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि विद्यालय परिवार बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा अभिभावकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील की।

बैग और कॉपी प्राप्त कर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा।

मौके पर सहायक शिक्षक फेकू ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि भुनेश्वर राम, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष कविता देवी, संयोजिका ललिता देवी, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress