पलामू के पांकी में वज्रपात, हादसे में पिता-पुत्र की मौत
पलामूः जिला के पांकी में आसमानी कहर ने एक घर को तबाह कर दिया. वज्रपात की इस दुर्घटना में पिता और पुत्र की मौत हो गई है. इस हादसे से घर और गांव में शोक का माहौल है.
दरअसल, पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर के रहने वाले बालमुकुंद यादव और उनके बेटे दिलीप यादव तेतराई गए थे. वहां से वे दोनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे. इसी क्रम में वज्रपात की घटना हो गई. इस दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों के मदद से दोनों को अस्पताल भेजा गया. इसकी जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना की पुलिस पुरुषोत्तमपुर के लिए रवाना हो गई. पांकी के थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.
वही पुरुषोत्तमपुर में हुई वज्रपात की घटना में एक अन्य ग्रामीण महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. जख्मी अनीता देवी नामक इलाज के लिए पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है.

Leave a Reply