0 0
मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर गढ़वा में व्यापक अभियान - Garhwa Drishti

Read Time:8 Minute, 10 Second

*जिला जन-सम्पर्क कार्यालय, गढ़वा।*
*प्रेस विज्ञप्ति- 01*
*22 जुलाई 2026*
************************************
*मतदाता सूची के शुद्धिकरण को लेकर गढ़वा में व्यापक अभियान*

*जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित हुई चुनाव पाठशाला सह BLO-BLA-2 की तीसरी बैठक*

*ASDDF सूची को अंतिम रूप देने, गणना प्रपत्रों के सत्यापन एवं परिवार के सभी सदस्यों का एक ही मतदान केंद्र पर नाम सुनिश्चित करने पर विशेष जोर*
************************************
गढ़वा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 के तहत *आज दिनांक 22 जुलाई 2026 को गढ़वा जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पाठशाला सह BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक* आयोजित की गई। बैठक में *बीएलओ (BLO), बीएलए-2 (BLA-2), स्वयंसेवकों (Volunteers) एवं स्थानीय ग्रामीणों* ने सक्रिय सहभागिता की।

इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य *मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाना* है। बैठक के दौरान *ASDDF सूची को अंतिम रूप देने, प्राप्त गणना प्रपत्रों का संकलन एवं सत्यापन करने, एक परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम एक ही मतदान केंद्र की मतदाता सूची में सुनिश्चित करने* तथा अन्य आवश्यक निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही *विदेशी नागरिकों से प्राप्त एन्यूमरेशन प्रपत्रों* पर भी विचार-विमर्श करते हुए आवश्यक जांच एवं सत्यापन के बाद संबंधित सूची को ERO/AERO को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया पर चर्चा की गई, ताकि किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

बैठकों के माध्यम से बीएलओ, बीएलए-2, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। चुनाव पाठशाला के माध्यम से आम नागरिकों को यह भी जानकारी दी गई कि *प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि, दोहराव अथवा अपात्र नाम को चिन्हित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।*

इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, गढ़वा श्री पशुपति नाथ मिश्रा ने 80-गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत *राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कल्याणपुर में अवस्थित मतदान केंद्र संख्या 207, 208, 209 एवं 210 का निरीक्षण किया।* उन्होंने मतदान केंद्रों पर आयोजित चुनाव पाठशाला सह BLO एवं BLA-2 की तीसरी बैठक की प्रगति, मतदाता सत्यापन कार्य तथा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों, बीएलओ, बीएलए-2 एवं स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान *जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री मिश्रा ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 के कार्यों में अपेक्षित प्रगति एवं कार्यप्रणाली में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित मतदान केंद्रों पर कार्यरत BLO, Volunteers, Supervisor एवं AERO से स्पष्टीकरण की मांग की।*

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि SIR अभियान-2026 के तहत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी कार्यों का शत-प्रतिशत निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विशेष रूप से निर्देशित किया कि आज ASDDF प्रक्रिया को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि मतदाता सूची को अधिक से अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाया जा सके।

उपायुक्त श्री मिश्रा ने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण एक महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया है, जिसमें बीएलओ, बीएलए-2, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और किसी भी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल न हो।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त श्री मिश्रा ने *राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कल्याणपुर* का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की उपस्थिति पंजी सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। विद्यालय की व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए *प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण की मांग की तथा विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया।

जिला प्रशासन ने जिले के सभी *बीएलओ, बीएलए-2, स्वयंसेवकों एवं आम नागरिकों* से अपील की है कि वे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 में सक्रिय सहयोग प्रदान करें। सामूहिक सहभागिता से ही प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित करते हुए मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाया जा सकता है, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी हो सके।

************************************
*#TeamPRD (GARHWA)*

🇸‌🇮‌🇷‌ (*”कोई भी योग्य नागरिक छूट न जाए और किसी भी अयोग्य व्यक्ति को शामिल न किया जाए”*)

           ☎️📞✉️
*Electors Helpline No : 1950*
*Police Helpline Number : 112*
*Child Helpline Number :1098*
*Jhar Jal Toll Free Number: 1800-3456-502*
*Jhar Jal WhatsApp Number: 9470176901*

About Post Author

jharkhanddrishtinews1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress