0 0
फिर किसानों पर बरसी प्रकृति की मार, खेतों में सड़ रही धान की फसल; अन्नदाता मायूस - Garhwa Drishti

Read Time:2 Minute, 42 Second



*सब न्यूज़ कॉर्डिनेटर हेड दयानन्द यादव की रिपोर्ट*

गढ़वा। जिले में लगातार प्राकृतिक आपदाओं की मार झेल रहे किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी अनावृष्टि तो कभी अतिवृष्टि और बाढ़ ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। इस वर्ष धान की फसल पर प्रकृति की दोहरी मार पड़ी है, जिससे किसानों के सामने आर्थिक संकट गहराता जा रहा है।

बताया जाता है कि शुरुआती दौर में अतिवृष्टि और बाढ़ के कारण किसानों का धान का बिचड़ा खेतों में ही सड़ गया था। इसके बाद किसानों ने किसी तरह कर्ज लेकर दोबारा बीज की व्यवस्था की और धान की रोपाई की। कुछ किसानों ने बाहर से महंगे दामों पर बीज मंगाकर खेती की। शुरुआत में धान की फसल अच्छी दिखाई दे रही थी, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की उम्मीद जगी थी। लेकिन जब धान की फसल में बालियां निकलने लगीं, तभी एक बार फिर अतिवृष्टि के कारण खेतों में पानी भर गया और धान के फूल झड़ने लगे। अब बची-खुची फसल भी प्राकृतिक आपदा की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। कई खेतों में धान की फसल सड़ने लगी है।

लगातार फसल बर्बाद होने से किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। किसानों को उम्मीद थी कि धान बेचकर महाजन और साहूकारों का कर्ज चुकाएंगे तथा अगली रबी फसल की बुवाई करेंगे, लेकिन उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फिर गया। अब किसानों के सामने कर्ज चुकाने और परिवार का भरण-पोषण करने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।

सबसे चिंताजनक बात यह है कि लगातार फसल नुकसान के बावजूद अब तक किसानों को उचित मुआवजा और राहत देने की दिशा में ठोस पहल नहीं दिखाई दे रही है। अन्नदाता किसान आज खुद आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की गई है कि पूरे गढ़वा जिले में तत

About Post Author

chandeshraj1

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress