सुप्रसिद्ध भगवान भास्कर नगरी स्थित नारायण वन में महायज्ञ की हुई शुरुआत
केतार प्रखंड के सुप्रसिद्ध भगवान भास्कर नगरी स्थित नारायण वन में मंगल कलश यात्रा के साथ सूर्य सहस्त्रवर्चन,प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं संगीत में श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ की शुरुआत हुई। मंगल कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पंडा नदी से जल उठाया। तत्पश्चात मंडप प्रवेश पूजा संपन्न हुआ। 14 अप्रैल को भगवान सूर्य की प्राण प्रतिष्ठा नए मंदिर में कराया जाएगा।इस महायज्ञ का समापन 16 अप्रैल पुणे ते भंडारा के साथ होगा। यज्ञाचार्य आचार्य सौरभ कुमार भारद्वाज ने बताया की सुप्रसिद्ध भगवान भास्कर नगरी नारायण वन मुकुंदपुर की पावन भूमि पर लोक कल्याणकारी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसमें आप तमाम श्रद्धालु अधिक से अधिक संख्या में नारायण वन की पावन भूमि पर पहुंच कर भगवान सूर्य का आर्शीवाद पाकर अपने पूरे परिवार के जीवन को सुगम एवं सरल बनाए। सूर्य सहस्त्रवर्चन महायज्ञ में श्री राम कथा का संगीतमय प्रस्तुति शाम 4:00 बजे से 8:00 के बीच होगी।
श्री राम कथा का संगीतमय प्रस्तुति यज्ञचार्ज के अलावा श्याम बली पाठक मानसहंस काशी उत्तरप्रदेश, एवं देवी शिखा चतुर्वेदी श्री धाम वृन्दाधाम के द्वारा दी जाएगी।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating