दो बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत
झारखंड की बड़ी खबर
बाईक टक्कर में तीन की मौत!
खबर झारखंड के हजारीबाग से आई है।
हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ गोमिया मार्ग स्थित जमुनिया डैम के पास तेज रफ्तार दो बाइक की आमने सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई है। मिल रही जानकारी के अनुसार बगोदर बेको गांव के इमरान और शाहिद बाइक से गोमिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे केंदुआ डीह निवासी केदार साहू की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में तीनों की मौत मौके पर ही हो गई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क से हटाकर अस्पताल भेजा।
बताया जाता है कि तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। दुर्घटना में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोट लगी। इससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार की वजह से दुर्घटना हुई है। दोनों ही बाइक काफी तेज गति से एक दूसरे से टकराई, इससे किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिला।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating