पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने मनाया भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती
बंशीधर नगर भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती गुरुवार को विभिन्न संगठनों के द्वारा समारोह पूर्वक मनाई गई। लोगों ने बाबा साहब के तस्वीर पर दीप जला व पुष्पांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया। पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी ने चेचरिया स्थित अपने आवासीय कार्यालय में बाबा साहब की जयंती समारोह पूर्वक मनायी। केशरी ने भारतीय संविधान की रक्षा करने व बाबा साहब के बताए मार्गो पर चलते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया। केशरी ने कहा कि नई पीढ़ी को बाबा साहब की जीवनी से सीख लेनी चाहिए। एक निर्धन परिवार में जन्म लेकर भारतीय संविधान के निर्माता बने। बाबा साहब ने भारतीय संविधान निर्माण के 300 सदस्यों वाली संविधान सभा में वर्ष 1946 से 49 के बीच अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का लोहा मनवाया। उन्होंने छुआछूत व जाति भेद मिटाने के लिए बौद्ध धर्म अपनाया तथा भारतीय संविधान में दलित, शोषित, पीड़ित एवं अल्पसंख्यक महिलाओं को उचित सम्मान दिलाया। किंतु यह अधिकार पूर्ण रूप से भाजपा की सरकार केंद्र में बनने पर ही देखने को मिल रहा है। बाबा साहब के मृत्यु के बाद कांग्रेस के लोगों ने उनका प्रतिमा भी दिल्ली में नहीं लगवाया। किंतु केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही बाबा साहब के सम्मान में उनकी प्रतिमा दिल्ली में लगाने का कार्य किया गया। सरदार बल्लभ भाई पटेल का भी सबसे ऊंची प्रतिमा गुजरात में लगाया गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छता की सोच को मूर्त रूप देने का कार्य नरेंद्र मोदी ने किया है। आज देश का 75 वां वर्षगांठ भारत सरकार अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। भारत को आजाद करने में शहीद स्वतंत्रता सेनानियों को प्रधानमंत्री याद करने का कार्य कर रहे हैं। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रघुराज पांडेय, ओमप्रकाश गुप्ता, सीताराम �
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating