पलामू में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत
पांकी प्रखंड के नूरू पंचायत सचिवालय के समीप रविवार की दोपहर लगभग 2:00 बजे नूरु निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मौत की वजह बिजली के करंट लगना बताया जा रहा है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि दोपहर में कृषि कार्य को लेकर वे घर से बाहर गए थे इसी बीच ग्रामीणों ने सूचना दी कि उन्हें ट्रांसफार्मर के समीप करंट लग गया है। जिसके बाद सभी लोग घटनास्थल की ओर भागे। जहां उन्हें मृत पाया गया ।
मृतक अपने पीछे एक पुत्र व पत्नी समेत भरापूरा परिवार छोड़ गया है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य सतन राम एवं मुखिया हसन अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों का ढांढस बंधाया और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इधर मामले की जानकारी पांचू थाना पुलिस को मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply