पलामू में मालगाड़ी का पिछला हिस्सा पटरी से उतरा शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
पलामू में मालगाड़ी का पिछला हिस्सा पटरी से उतरा शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
झारखंड के पलामू जिले में सोमवार को ट्रेन हादसा हो गया. इसमें किसी तरह के जान माल की क्षति नहीं हुई है. पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत गढ़वा रोड स्टेशन के यार्ड लाइन में एक कोयला लदे मालगाड़ी का पिछला हिस्सा पटरी से उतर गया. इस कारण बरवाडीह-सोननगर रेलखंड में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया . करीब 2 घंटे से ट्रेनों अलग-अलग स्टेशन पर फंसी रही. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. इस घटना से जबलपुर से चलकर हावड़ा जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस सहित कई गाडिय़ां पिछले स्टेशनों पर रोक दी गई।
जानकारी के अनुसार मालगाड़ी के पीछे लगा बैंकर इंजन पटरी से उतर गया. इस कारण पटरी पर प्वाइंट ब्लॉक हो गया. इसकी वजह से चोपन से गोमो जा रही पैसेंजर,चोपन से रांची जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस,जबलपुर से हावड़ा जा रही शक्तिपूंज एक्सप्रेस के अलावा अपलाइन में बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन एक्सप्रेस घंटों अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी रही.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating