पलामू के मजदुर की गुजरात में मौत
पलामू के मजदुर की गुजरात में मौत, काम करने के दौरान मजदुर पांच मंजिला ईमारत से गिरा। गरीबी और हालत से मजबूर एक गरीब बाहर कमाने तो गया था लेकीन सही सलामत जिन्दा वापस नही आ पाया। गढ़वा पलामू लातेहार समेत जिले के कई हिस्सों से मजदूर रोजी रोटी के लिए राज्य से बाहर कमाने जाते हैं।
जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के कसियाडीह गांव के अविवाहित मजदूर 22 वर्षीय निरंजन विश्वकर्मा की मौत गुजरात राज्य के दमन जिला के पंचाली गांव में पांच मंजिला भवन से गिरने के बाद इलाज के दौरान शनिवार को हो गई।
बताया जाता है कि आर्थिक तंगहाली और बेहतर जिंदगी जीने के ख्याल से निरंजन बीते कुछ दिन पहले गांव के एक ठेकेदार के साथ गुजरात कमाने गया था।
बीते 15 दिन पहले एक भवन में सरिया सेटिंग का काम करने के दौरान पांचवें मंजिल से गिरकर बुरी तरीके से जख्मी हो गया था। जख्मी हालत में उसके साथी मजदूरों ने उसे एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था।
मृतक के कंधे पर विधवा मां, कुंवारी बहन के भरण पोषण का जिम्मा था। मौत के बाद परिजनों के साथ ग्रामीण घर पर शव लाने के लिए परेशान है।
इधर भाजपा अजजा प्रदेश मोर्चा उपाध्यक्ष अवधेश सिंह चेरो ने बताया कि मजदूरी करने ले जाने वाले ठेकेदार से बात हुई है। उसे सारी वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है और कहा गया है कि मृतक के परिजनों की स्थिति खराब है। मुआवजा के साथ शव को घर पर पहुंचाए ताकि उसका दाह संस्कार हो सके।
इधर ग्रामीणों ने बताया कि मृतक के पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
गढ़वा डिसी की बड़ी कार्रवाई,विद्यालय से चावल बेचने के मामले में प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश
खरौंधी (गढ़वा )। गढ़वा जिले के खरौंधी प्रखंड के पीएम.श्री. मध्य विद्यालय अरंगी से चावल की अवैध बिक्री संबंधी मामले...
बच्चों के मध्याह्न भोजन पर डाका, ग्रामीणों ने पकड़ा
खरौंधी (गढ़वा) । खरौंधी प्रखंड के पीएम श्री मध्य विद्यालय अरंगी से मध्याह्न भोजन का चावल कालाबाजारी करने का मामला...
खरौंधी प्रखंड झामुमो कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई दिशोम गुरु शिबू सोरेन की 82वीं जयंती
चंदेश कुमार पटेल न्यूज कोर्डिनेटर हेड खरौंधी। खरौंधी प्रखंड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में अलग झारखंड आंदोलन के...
गरीबों के साथ हर पल खड़ी है सरकार: विधायक अनंत प्रताप देव
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा है कि हेमंत सोरेन के...
Average Rating