0 0
Read Time:2 Minute, 3 Second

गढ़वा की होनहार बेटी प्रियंका ने विदेश में किया गढ़वा का नाम रौशन। हमसबों के लिए गर्व की बात है कि गढ़वा की प्रियंका का चयन देश से बाहर हो रहे कुश्ती प्रतियोगिता में हुआ। गढ़वा की महिला पहलवान प्रियंका ने अंतरास्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स बेल्ट कुस्ती प्रतियोगिता में में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता। 65 किलोभार वर्ग में प्रियंका का चयन हुआ था। 14 से 17 अप्रैल तक किर्गिस्तान के राजधानी बिसकिक के गजप्रोम स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स ट्रेडिशनल स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता2022 में देश का प्रतिनिधित्व कर गढ़वा की प्रियंका कुमारी ने इतिहास बनाते हुए सफलता पहासिल किया। विदित हो कि गोवा में आयोजित नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में जीते गए स्वर्ण पदक एवं विगत वर्षो में किए गए प्रदर्शन के आधार पर प्रियंका का चयन इस अंतरराष्ट्रीय ग्रांड प्रिक्स कुश्ती प्रतियोगिता के लिए फेडरेशन के द्वारा किया गया है।

गढ़वा के तेनार निवासी विनोद रजक की पुत्री प्रियंका काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं । पहलवान प्रियंका कुमारी के इस उपलब्धि से जिला कुश्ती संघ के सभी खिलाड़ी एवं पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है।

गढ़वा की प्रियंका







About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *