0 0
बाराती गाड़ी हाइवा से टकराई 3 बारातियों की मौत - Garhwa Drishti

Read Time:1 Minute, 59 Second

बाराती गाड़ी हाइवा से टकराई 3 बारातियों की मौत

झारखंड से बड़ी खबर आई है..

खूंटी के तोरपा कर्रा मुख्य पथ पर  बाराती गाड़ी और बालू लदे हाइवा ट्रक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.  बाराती गाड़ी के चालक को गैस कटर की मदद से निकाला जा सका. सभी मृतक और घायल बारकुली गांव के रहने वाले हैं. सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मालूम हो कि बारकुली गांव से मंगलवार शाम सात बजे के करीब बारात गुमला जिले के कसीरा गांव के लिए निकली थी. बारकुली से कुछ दूरी पर ही बारात गाड़ी रायटोली के पास पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे हाईवा ने उसे सीधी टक्कर मार दी. इससे तीन लोगों की मौत गयी. घायलों के अस्पताल पहुंचते ही  रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नागेश्वर मांझी और अन्य डॉक्टरों और कर्मी उनके इलाज में जुट गये। गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स रांची भेजने की तैयारी की जा रही थी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ दयानंद कारजी घटनास्थल पर पहुंचे. इधर तीन बारातियों की मौत से उत्तेजित ग्रामीणों ने तोरपा कर्रा रोड को जाम कर दिया है.

https://youtu.be/-R1ZYA1EG98

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Designed with WordPress