बाराती गाड़ी हाइवा से टकराई 3 बारातियों की मौत
बाराती गाड़ी हाइवा से टकराई 3 बारातियों की मौत
झारखंड से बड़ी खबर आई है..
खूंटी के तोरपा कर्रा मुख्य पथ पर बाराती गाड़ी और बालू लदे हाइवा ट्रक के बीच हुई सीधी भिड़ंत में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. बाराती गाड़ी के चालक को गैस कटर की मदद से निकाला जा सका. सभी मृतक और घायल बारकुली गांव के रहने वाले हैं. सभी घायलों को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मालूम हो कि बारकुली गांव से मंगलवार शाम सात बजे के करीब बारात गुमला जिले के कसीरा गांव के लिए निकली थी. बारकुली से कुछ दूरी पर ही बारात गाड़ी रायटोली के पास पहुंची, तो विपरीत दिशा से आ रहे बालू लदे हाईवा ने उसे सीधी टक्कर मार दी. इससे तीन लोगों की मौत गयी. घायलों के अस्पताल पहुंचते ही रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नागेश्वर मांझी और अन्य डॉक्टरों और कर्मी उनके इलाज में जुट गये। गंभीर रूप से घायल लोगों को रिम्स रांची भेजने की तैयारी की जा रही थी. सूचना मिलते ही एसडीपीओ ओमप्रकाश तिवारी, इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह, सीओ सच्चिदानंद वर्मा, बीडीओ दयानंद कारजी घटनास्थल पर पहुंचे. इधर तीन बारातियों की मौत से उत्तेजित ग्रामीणों ने तोरपा कर्रा रोड को जाम कर दिया है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating