अवैध संबंध के आरोप में महिला पुरुष को जुते की माला पहनाकर गांव में घुमाया
अवैध संबंध के आरोप में
महिला पुरुष को बांधकर घुमाया
पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के नरगीटोला गांव में पुरुष और महिला को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर ग्रामीणों ने दोनों की जोरदार पिटाई की, फिर रस्सी से बांधकर जूते की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया. जानकारी के अनुसार बाबूदहा गांव के बलराम यादव रविवार की रात नरगीटोला गांव की स्टेनशीला मुर्मू के घर पर थे. स्टेनशीला का पति ऑटो चलाता है, जो घर से बाहर था. पति जब घर लौटा तो दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया. इस बीच बलराम यादव छत से कूदकर भागने का प्रयास किया. महिला के पति के द्वारा हल्ला मचाने पर ग्रामीण दौड़कर बलराम यादव को पकड़ लिया.
ग्रामीणों ने दोनों की जोरदार पिटाई कर दी. इससे बलराम यादव का एक पैर टूट गया. ग्रामीणों ने दोनों को सोमवार की सुबह जूते की माला पहनाकर पूरे गांव घुमाया. और वीडियो बनाकर वायरल किया. जिसके बाद नरगीटोला के तेतुलतल्ला में दोनों को रस्सी के सहारे बांध दिया.
घटना की सूचना पर काफी देर बाद पुलिस गांव पहुंची. ग्रामीण जुर्माना वसूलने की बात पर अड़े रहे। ग्रामीणों ने बलराम यादव पर डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया. बलराम यादव को जुर्माना देने के लिए अपनी एक भेंस, एक गाय और मिट्टी का कच्चा मकान बेचना पड़ा. पुलिस के समक्ष ही ग्रामीणों ने जुर्माना लिया, जिसके बाद दोनों को आजाद किया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating