Read Time:1 Minute, 21 Second
लातेहार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक जलकर हुई खाक।
लातेहार में चलती ट्रक में लगी आग
मनिका थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास मंगलवार की रात्रि अचानक आग लगने से पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार और एएसआई परमानंद सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को सुचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के अनुसार उक्त ट्रक रेहला पलामू से केमिकल लोड करके कोलकाता जा रहा था इसी बीच अचानक डिग्री कॉलेज के पास तिरपाल में आग लगी और पूरा ट्रक आग के लपेटे में आ गया।
ट्रक रांची निवासी परमानंद प्रसाद का बताया जाता है। ट्रक में लदे पाउडर से समोसम बनाया जाता है।
समाचार के अनुसार ट्रक मुख्य पथ पर उसी हालत में पड़े रहने की सूचना है।
https://youtu.be/F55gSS9j4co

Leave a Reply