मनिका में 14 लोगों को जलाकर मारने की साज़िश
मनिका में 14 लोगों को जलाकर मारने की साज़िश
लातेहार के मनिका से बड़ी खबर आई है..
मनिका प्रखंड के सिंज़ो गांव में मंगलवार की आधी रात एक बड़ी लोमहर्षक घटना टल गई। एक परिवार के चौदह सदस्यों को घर के अंदर बंदकर जलाने का षड्यंत्र विफल हो गया हालांकि घर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।
घटना मंगलवार की रात लगभग 12:30 बजे की है। रामेश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, नवरंगिया कुंवर और बालकिशुन सिंह का पूरा परिवार एक ही घर में रहता है। नवरंगिया की बेटी प्रियंका की शादी 3 मई को होनी थी।
मंगलवार की रात किसी ने घर के बाहर से दरवाजे पर सिकड़ी चढ़ा कर बाहर से पुआल और मिट्टी तेल के सहारे आग लगा दिया।आग लगने के कुछ देर बाद घर के अंदर के लोगों को पता चला। सभी लोग दरवाजे की तरफ दौड़े परंतु दरवाजा बाहर से बंद था।
पूरे घर में कोहराम मच रहा था। तभी बसंती देवी ने साहस दिखाते हुए घर की खिड़की को किसी तरह से तोड़ दिया और उससे बाहर निकल गई। बाद में घर के दरवाजे को बाहर से खोला और अपने सभी परिजनों को बाहर निकाला। घर के अंदर रखे सभी सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। सबसे हैरत की बात तो यह थी कि आसपास के पड़ोसियों के घर के दरवाजे को भी बाहर से बंद कर दिया गया था।
पीड़ित महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि सभी परिवार को जलाकर के मारने की योजना थी। उन्होने बताया कि इस संबंध में थाना में संबंधित आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराया जायेगा।
हालांकि सूचना मिलते ही प्रभारी थाना प्रभारी गौतम कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जानकारी ली। घटनास्थल पर मिट्टी तेल का बोतल और माचिस का तिल्ली देखा गया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating