धुरकी:बीडीओ सत्यम कुमार ने प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन से संबंधित एवं मनरेगा योजना को लेकर की अहम बैठक और दिए कई दिशा निर्देश
गढ़वा ब्यूरो#ARMAN
धुरकी बीडीओ सत्यम कुमार ने प्रखंड कार्यालय में निर्वाचन से संबंधित एवं मनरेगा योजना को लेकर दो पाली में अलग-अलग बैठक की गयी.इस दौरान बीडीओ ने प्रथम पाली में निर्वाचन से संबंधित कर्मचारियों के साथ बैठक कर होने वाले त्रीस्तरीय पंचायत चुनाव से संबंधित कोषांग ब्रेकेटिंग एवं नॉमिनेशन फॉर्म के अलावे कई बिंदुओं पर चर्चा की. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित लगाए गए लोग आदर्श आचार संहिता का पालन प्रखंड क्षेत्र में सही से हो इसके लिए विशेष ध्यान देने की जरूरत है. वही निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्रत्याशियों को हो इसके लिए कई दिशा निर्देश दिए. दूसरी पाली में निर्वाचन से संबंधित कर्मियों के साथ बैठक कर विकास योजना की जानकारी ली इस दौरान बीडीओ ने कहां की पूर्व की योजनाओं मे तेजी लाते हुए कार्य समय पूर्ण करें. वही आवास से संबंधित समीक्षा करते हुए कहा कि आवास के लाभुकों को प्रेरित करें और आवास कि पैसा जो लाभुक निकासी करके योजना नहीं बना रहे हैं उन्हें चिन्हित कर कार्रवाई करें. वही बीडीओ ने कहा कि जो योजना पूर्व की ली गई है और जो मामूली भुगतान को लेकर बंद पड़ा हुआ है उस योजना को बंद करें. वही रिजेक्ट ट्रांजैक्शन आधार सीडिंग प्रदर्शित के साथ काम करें इस दौरान बैठक में निर्वाचन से संबंधित अंबुज जायसवाल फयाज खान चंद्र किशोर प्रसाद मनु कुमार ताहिर अंसारी के अलावा मनरेगा से संबंधित ऐई उज्जवल कुमार जेई राकेश कुमार बीपीओ चंद्रशेखर चौबे सहित सभी पंचायत सेवक रोजगार सेवक मौजूद थे.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
नशा मुक्ति अभियान को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना -राज्य सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के...
मुहर्रम पर्व को लेकर खरौंधी थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न...
विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाकर बच्चों को किया गया जागरूक
ग्रामीण जिला ब्यूरो सुनील कुमार कि रिपोर्ट गढ़वा। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, संध्या में गुरुवार...
गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में मुहर्रम 2026 को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित
गढ़वा जिला के अनुमंडल कार्यालय में एसडीएम के साथ कॉफी" कार्यक्रम के तहत मुहर्रम 2026 को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण...
हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव का मोबाइल हुआ गुम
गढ़वा जिला अंतर्गत तिलदाग गांव निवासी एवं हैप्पी न्यूज़ 24 के निदेशक धीरज कुमार साव राजा पहाड़ी मंदिर घूमने के...
दुर्गा मंदिर के पुजारी की धर्मपत्नी सरस्वती देवी का निधन,शोक
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी सह मानदोहर गांव निवासी पंडित...
Average Rating