पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराकर, उन्हें जमा कराने का दिया निर्देश
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2022 को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त तरीके से संपन्न कराने हेतु शस्त्र नियमावली 1962 के नियम 63 एवं शस्त्र अनुज्ञप्ति की शर्त संख्या- 9 एवं 14 के अंतर्गत गढ़वा जिले के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तियों एवं उस पर धारित शस्त्रों का भौतिक सत्यापन करते हुए जमा किया जाना है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री रमेश घोलप के निर्देशानुसार सभी अनुज्ञप्तिधारी निर्धारित तिथि के अनुसार (दिनांक 26 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक) पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे के बीच शस्त्रों का भौतिक सत्यापन/ जमा संबंधित थाना में कराना सुनिश्चित करेंगे।
विदित हो कि थाना वार सभी अंचल अधिकारियों को उक्त हेतु पदाधिकारी के तौर पर प्रतिनियुक्त किया गया है, सभी पदाधिकारी संबंधित थाना के थाना परिसर में (दिनांक 26 अप्रैल 2022 से 1 मई 2022 तक) पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे के बीच सभी प्रकार के शस्त्र अनुज्ञप्तियों एवं उस पर धारित शस्त्रों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करेंगे। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी अपने-अपने थाना/ ओपी के सभी शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अपने स्तर से भी सूचित करते हुए शस्त्र अनुज्ञप्तियों एवं उस पर धारित शस्त्रों का भौतिक सत्यापन/ जमा कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी शस्त्र जमा संबंधित प्रतिवेदन संलग्न प्रपत्र में भेजना सुनिश्चित करेंगे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating