बारात जाने से मना करने पर साले ने जीजा को पीटा
बारात जाने से मना करने पर साले ने जीजा को पीटा
आप सोच रहे होंगे आपने यह क्या सुन लिया लेकीन सही सुना जीजा ने बारात जाने के लिए मना किया तो साले को आया गुस्सा और कर दी पिटाई..
दुमका जिले में साले के बेटे की शादी में बारात नहीं जाने का निर्णय जीजा को महंगा पड़ गया. दुमका नगर थाना क्षेत्र के अरुण साह का साला बैजू साह के लड़के का विवाह कार्यक्रम चल रहा था. बारात दुमका से देवघर जिले के पालोजोरी जाने के लिए तैयार थी. बैजू अपने जीजा अरुण को बारात में जाने के लिए जिद करने लगा. अरुण ने उम्र की बात कहकर बारात जाने से मना कर दिया. अरुण ने बताया कि उसने अपने साले से सिर्फ इतना कहा कि 60 वर्ष उम्र हो गई है, अब हम बारात नहीं जा सकेंगे.
इसी पर साला बैजू उत्तेजित हो गया और जबरदस्ती करने लगा, वह मारपीट करने पर उतारू हो गया. अरुण ने बताया कि बैजू नशे में धुत था. बीच-बचाव करने आई अपनी बड़ी बहन गीता देवी के साथ भी मारपीट करने लगा. मारपीट में अरुण साह का पुत्र राहुल कुमार भी घायल हो गया. मामला नगर थाना पहुंच गया है. घायलों का मेडिकल जांच फूलो झानो मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. नगर थाना प्रभारी का कहना है कि मारपीट का मामला आया है. जांच कर कार्रवाई की जाएगी फिलहाल इन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating