बम विस्फोट से महुआ चुनने गई महिला की मौत
बम विस्फोट से महुआ चुनने गई महिला की मौत
लोहरदगा ज़िले के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित पेशरार थाना क्षेत्र के बुलबुल जंगल में नक्सलियों के बिछाए आईडी विस्फोट में एक महिला की जान चली गई । बुलबुल जंगल में नक्सलियों ने जगह-जगह पर लैंडमाइन बिछा रखा है।
जानकारी के अनुसार महिला जंगल में महुआ चुनने गई हुई थी। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है।
बता दें कि इसके पहले 12 अप्रैल को लातेहार थाना क्षेत्र के तरवाडीह पंचायत अंतर्गत कुड़पनी गांव में मंगलवार की दोपहर महुआ चुनने के दौरान प्रेशर बम की चपेट में आकर एक ग्रामीण महिला घायल हो गई है। विस्फोट में महिला का दाहिना पैर उड़ गया था।
इसके पूर्व इसी जंगल में फरवरी-मार्च में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन डबल बुल चलाया था। इस दौरान लैंडमाइन ब्लास्ट में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन के दो जवान जख्मी हुए थे।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating