लवली आनंद के द्वारा लवली सोशल सोसायटी का किया गया शुभारंभ
बंशीधर नगर नगर पंचायत क्षेत्र के पुरैनी गांव में रविवार को लवली आनंद के द्वारा लवली सोशल सोसायटी का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि रुणियां देवी, सुमित्रा पाल, सुनैना देवी व लवली आनंद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। रुणियां देवी ने कहा कि सोशल सोसायटी के माध्यम से महिलाएं व लड़कियां मुफ्त में विभिन्न तरह की प्रशिक्षण पा अपना स्वरोजगार खड़ा कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। लवली आनंद ने कहा कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई, कटाई, बुनाई सहित विभिन्न प्रकार का मुफ्त कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। बहुत सारी लड़कियां व महिलाएं जानकारी के अभाव में स्वयं का कोई रोजगार खड़ा कर आत्मनिर्भर नहीं बन पा रही हैं। वैसी महिलाओं और लड़कियों के लिए यह सोसाइटी है। उन्हें विभिन्न तरह का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए अब गांव की लड़कियों व महिलाओं को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। बल्कि उन्हें गांव में हि आसानी से प्रशिक्षण मिलेगा। मौके पर साक्षी कुमारी, अर्पणा कुमारी, पूजा कुमारी, सृष्टि कुमारी, सोनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और लड़कियां उपस्थित थीं।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating