कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सशक्तिकरण अभियान को लेकर किया गया प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट
कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सशक्तिकरण अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय संवाद कार्यक्रम का आयोजन रविवार को सर्वेश्वरी चौक के समीप किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मंसुर अंसारी ने की। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद तुफानी ने कहा कि राष्ट्रीय निर्देशानुसार प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के लिए प्रदेश के सभी प्रखंडों में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। जिससे की संगठन को मजबूती करने के लिए कार्यकर्ताओं की भावनाओं से प्रदेश व राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जा सके। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान किया जायेगा। वहीं संयोजक सह कांग्रेस संवादक के जिला अध्यक्ष राहुल दुबे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पुरे देश में डिजीटल मेंबर शीप कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके तहत अभी तक दो करोड़ सतर लाख नये मेंबर बनाए गये हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिला के सभी प्रखंड में प्रखंड स्तरीय अधिवेशन आयोजित कर कांग्रेस पार्टी के नीति व सिद्धांत से नयी पिढ़ी को अवगत कराया जायेगा। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यसमिति सदस्य मुस्ताक अंसारी ने की। मौके पर सोनु सिंह, फिरोज अंसारी, किरण देवी, दिनेश रजक, प्रदीप प्रसाद, बसरूद्दीन अंसारी, सौकत अंसारी, अयुब अंसारी, राजा राम, इरफान अंसारी, मुस्ताक अंसारी, असमुद्दीन अंसारी एवं मैनुद्दीन अंसारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating