पंचायत चुनाव को देखते हुए केतार थाना ने छापेमारी अभियान चला कर अवैध जावा महुआ किया नष्ट
केतार पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के केतरी गांव में गुप्त सूचना के आधार पर भारी मात्रा में 100 kg अवैध जावा महुआ एवं शराब बनाने का उपकरण नष्ट किया। आपको बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में देशी शराब भारी मात्रा में बनाई और बेची जाती है। प्रतिदिन शाम छह बजे से रात्रि 10 बजे तक शराब की बिक्री की जाती है। जिसके कारण सबसे अधिक युवा पीढ़ी इस बुरी लत का शिकार होते जा रहे है।जिससे समाज पर काफी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। शराब बिक्री पर शिकंजा कसने के लिए केतार थाना प्रभारी संतोष कुमार रवि के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है। ताकि केतार थाना क्षेत्र में नशा मुक्त समाज का निर्माण हो सके। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने लोगों से अपील किया है की नशा मुक्त समाज का निर्माण करने में हर संभव मदद करें। वही छापेमारी अभियान में पीएसआई कृष्णा उरांव, संजय हेंब्रम,एसआई धनेश्वर मोची के साथ शस्त्र बल शामिल थे।
More Stories
दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना । दसवीं में सुमित्रा व वंदना बनीं प्रखंड टॉपर, 90.6% अंक लाकर रचा...
सार्वभौम शाकद्विपीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम की मनाई जयंती
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना। प्रखंड के रोहिला ग्राम स्थित श्री नंदू पाठक के आवास पर रविवार को...
रमना में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय सिलीदाग-एक में रविवार को झारखंड...
मुखिया स्वीटी वर्मा के दादी का निधन,लोगों ने किया शोक व्यक्त
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा कि रिपोर्ट रमना। मड़वानिया पंचायत निवासी शिक्षक मुकेश कुमार व मुखिया स्वीटी वर्मा की 85 वर्षीय...
पुलिस की पहल से सुलझा प्रेम -प्रसंग, मंदिर में कराई गई शादी
खरौंधी प्रखंड से चंदेश कुमार पटेल की रिपोर्ट खरौंधी (गढ़वा): अक्सर कहा जाता है की यदि पुलिस संवेदनशीलता और तत्परता...
रोमांचक फाइनल में वीर कुंवर बगौंधा बना चैंपियन, दर्शकों से खचाखच भरा रहा मैदान!
अनुमंडल ब्यूरो राहुल वर्मा की रिपोर्ट रमना । प्रखंड मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान में आयोजित रमना प्रीमियर लीग नाइट...
Average Rating