ट्रक-बाइक की टक्कर में दो की मौत
ट्रक-बाइक की टक्कर में दो की मौत
झारखंड के दुमका से बड़ी ख़बर आई है..
दुमका जिले में दर्दनाक हादसा हुआ । जामा थाना क्षेत्र के चूटोनाथ मंदिर के मोड़ के पास रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजेश कुमार की मौत हो गई, वहीं साथी कन्हैया गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी भी मौत हो गई। दोनों नगर थाना क्षेत्र के दुधानी केवटपाड़ा का रहने वाले थे। राजेश जिला शिक्षा अधीक्षक के कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर थें।
राजेश मोहल्ले के साथी कन्हैया के साथ चूटोनाथ में किसी दोस्त के घर पूजा में शामिल होने गया थे। दोपहर को दोनों भोज के रूप में प्रसाद ग्रहण करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। मुख्य सड़क पर आते ही मसलिया की ओर धान लेकर जा रहे ट्रक ने बाइक में सीधे टक्कर मार दी। राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसे भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating