0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second





झारखंड के गढ़वा जिला में घटित हुई खौफनाक घटना।

एक तरफे प्यार में आकर सनकी प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या,  हत्यारा सनकी प्रेमी करना चाहता था नाबालिग लड़की से शादी, शादी से इंकार करना उसे नागवार गुजरा और कर दी हत्या… कहा गया सिरफिरे युवक ने चार माह पूर्व आत्म्हत्या करने का प्रयास भी किया था।

ख़बर को ध्यान से सुनें आइए जानते हैं  विस्तार से

गढ़वा ब्यूरो अरमान खान और सगमा से इद्रीश की रिर्पोट।

झारखंड के गढ़वा जिला से आई ख़बर से सभी स्तंभ हैं। धुरकी थाना क्षेत्र के बिरवल  गांव निवासी हाकीम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्री रेशमा खातुन की शव सोमवार को  गांव के  तालाब में तैरती मिली। शव  मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली गई।

मृतक की माता फ़तिमन  बीबी ने कहा कि चार माह पूर्व  में भी लड़का  जबरन मेरी लड़की से शादी करने के लिए बोल रहा था । लड़की और लड़की के पिता को यह शादी मंजूर नही थी । इसे लेकर  एकतरफा प्यार में लड़का अली रौशन अंसारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था।

वही पर मृतक रेशमा खातून  की माता फतिमन बिबी ने बताया कि दिन गुरुवार को लड़की बिरबल स्कूल से पढ़ाई कर के घर के लिए लौट रही थी । इसी दौरान बिरबल गांव निवासी मोदुशिर अंसारी के पुत्र अली रौशन अंसारी  रेश्मा खातून को जबरन मोबाइल  दे रहा रहा था, लेकिन लड़की ने मोबाइल लेने से सीधा इंकार कर दिया । लड़की ने कहा कि मैं घर जाकर अपनी माता पिता को बता दूंगी लेकिन इसी बीच मे लड़का और  लड़की के बिच दोनों में नोक झोंक हुई और लड़की ने सारी वारदात घर जाकर अपने  परिजनों से बताई।

उसी दिन लड़का और लड़का का पिता लड़की के घर जाकर दोनों परिजनों के बिच समझाया बुझाया गया लेकिन,,लड़का एकतरफा प्यार में पागल था।  अगले एक दिन बाद पुनः दिन शनिवार को रात्रि आठ बजे लड़की के घर पहुच कर लड़का ने लडक़ी को धमकी दिया ।

नौबत यह हुआ कि शानिवार को रात्रि लड़की अपनी घर की सदस्य के साथ सोई हुई थी कि मध्यरात्रि को लड़की को उठा ले गया ।

इस घटना को जानकारी मिलते ही  एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी ,नगर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार, नगर महिला थाना प्रभारी लुशी रानी ,धुरकी थाना  एसआई कृष्णा रजवार , एसआई राजबल्लभ कुमार ने मौके पर पहुच कर ग्रामीण के सहयोग से तलाब से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

इस संबंध में एसडीपीओ प्रमोद कुमार केशरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि घटना निंदनीय है । बिरबल गांव में बौघडा टोला में स्थित बिरेन्द्र जयसवाल के तलाब में एक 15 वर्षीय लड़की का शव बरामद हुआ है। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतिका के परिजनों के द्वारा गांव के ही कुछ लोगो पर आरोप लगया गया है ।
इस संदर्ब मे जांच किया जा रहा है साथ ही अनुसंधान में डॉग स्पॉट की सहायता लिया  गया और डॉग स्पॉट की सहायता से इस मामला में नजदीक पहुचा जा सका  है । आगे अनुसंधान के क्रम और भी सबूत मिलेंगे और आगे की करवाई की जाएगी। जिस पर आरोप लगाया गया है। उसके घर पर भी छापा मारा गया। आरोपी फ़रार चल रहा है । हमलोग प्रयास कर रहे है कि जल्द से जल्द आरोपी को गिरप्तारी कर ली जाएगी।

https://youtu.be/8UNASoMgzCQ

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *