5 वर्षीय बच्चे के ऊपर गिरा बिजली का तार , ईलाज के दौरान हुई रांची रिम्स में हुई मौत
गढ़वा जिला के डंडई थाना क्षेत्र के पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। डंडई थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्तूरबा आवासीय विद्यालय के समीप पश्चिमी त्रिवेणी टोला निवासी रोहित कुमार का पुत्र करण कुमार उर्फ गोलू बिजली की चपेट में आने से घायल हो गया। बच्चे आपस में खेल रहे थें। इसी क्रम में अचानक 11000 की तार गिरने से गोलू झुलसने लगा, पास में खेल रही बच्ची रूपा कुमारी ने शोर मचाते हुए घरवालों को तत्काल इसकी सूचना दी। तब तक बच्चा काफी जल चुका था। गोलू को तड़पते देख कर राहगीर बेरिया दामन निवासी अकलीम अंसारी की नजर 11000 की टूटे तार पर पड़ी। तभी उन्होंने तत्काल घटना के संबंध में बिजली विभाग को बताया और लाइन कटवाया । वही आनन फानन में एंबुलेंस नहीं होने के कारण डंडई के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था और वही इलाज के दौरान रांची में रविवार को बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत पर पूरा परिवार गमगीन है। ग्रामिणो का कहना है की जर्जर अवस्था में पड़ी बिजली के तार की वजह से यह हादसा हुआ।
Read Time:1 Minute, 56 Second