0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

Jharkhand: प्रेमी के लिए पत्नी ने पति को जान से मारा!

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, प्रेमी को पाने के लिए कलयुगी पत्नी ने पति को रास्ते से हटाया,

झारखंड के रामगढ़ जिला अंतर्गत पतरातू थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना भुइयां हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। बताया जाता है कि इस हत्या का मास्टरमांइड मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित उसके कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है।

घटना के सम्बंध में एसडीपीओ डॉ वीरेंद्र कुमार चौधरी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गुरुवार की देर शाम नकाबपोश अपराधियों ने धारदार हथियार से मार कर मुन्ना भुइयां को घायल कर दिया था।जानकारी मिलते ही पतरातू थाना पुलिस ने मुन्ना भुइयां को इलाज के लिए पतरातू सीएचसी ले गये, जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था, लेकिन, रिम्स पहुंचने से पूर्व ही मुन्ना भुइयां की मौत हो गई।

इस संबंध में पतरातू एसडीपीओ डॉ चौधरी ने बताया कि मुन्ना की मौत प्रेम प्रसंग में हुआ है। अनुसंधान के क्रम में यह बात सामने आयी कि मृतक मुन्ना भुइयां की पत्नी रेखा देवी का गांव बटुका के रामकिशुन भोक्ता से अवैध संबंध संबंध थ। जिसकी जानकारी मुन्ना को हुई। इस पर पत्नी को बात-बात पर गाली-गलौज तथा मारपीट करता था। इसी बात को लेकर रेखा देवी एवं रामकिशन भोक्ता ने योजना बनाकर मुन्ना भुइयां की धारदार हथियार से हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि इस हत्या में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

https://youtu.be/8UNASoMgzCQ

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *