गढ़वा नगर उंटारी- सड़क पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गई। एक की मौत चार घायल
गढ़वा दृष्टि जिला ब्यूरो अरमान खान की रिपोर्ट
एक बार फिर तेज रफ्तार हादसे का कारण बना। नगर उंटारी से रमना की ओर जा रही सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। मृतक सीरियाटोंगर ग्राम निवासी इसहाक अंसारी के रूप में बताया जाता है। शेष घायलों में सीरिया टोंगर निवासी देववंश यादव, उसकी पत्नी एतवरिया देवी, पुत्री संगीता कुमारी, अंसार अंसारी (रमना, मान दोहर) का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सक ने देववंश यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर टेम्पू को अपने कब्जे में ले लिया है। वही टेंपो चालक घटना के बाद फरार हो गया हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि टेंपो पर ओवरलोड यात्री सवार थे। टेम्पू चालक लापरवाही से मोटर साइकिल को ओवरटेक करने लगा। लोगों का कहना था कि ओवरलोडिंग पर सबसे पहले रोक लगाया जाए। साथ ही टेम्पू चालकों पर भी नकेल कसी जाए। वे बहुत तेजी से गाड़ी चलाते हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating