7 0
Share
Read Time:1 Minute, 52 Second

गढ़वा दृष्टि जिला ब्यूरो अरमान खान की रिपोर्ट

एक बार फिर तेज रफ्तार हादसे का कारण बना। नगर उंटारी से रमना की ओर जा रही सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया। मृतक सीरियाटोंगर ग्राम निवासी इसहाक अंसारी के रूप में बताया जाता है। शेष घायलों में सीरिया टोंगर निवासी देववंश यादव, उसकी पत्नी एतवरिया देवी, पुत्री संगीता कुमारी, अंसार अंसारी (रमना, मान दोहर) का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सक ने देववंश यादव की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया है। उधर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर टेम्पू को अपने कब्जे में ले लिया है। वही टेंपो चालक घटना के बाद फरार हो गया हैं। प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना था कि टेंपो पर ओवरलोड यात्री सवार थे। टेम्पू चालक लापरवाही से मोटर साइकिल को ओवरटेक करने लगा। लोगों का कहना था कि ओवरलोडिंग पर सबसे पहले रोक लगाया जाए। साथ ही टेम्पू चालकों पर भी नकेल कसी जाए। वे बहुत तेजी से गाड़ी चलाते हैं। इससे आए दिन हादसे होते रहते हैं।

 1,396 total views,  1 views today

About Post Author

Admin Garhwa Drishti

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *