Jharkhand News: बारातियों से भरा बस पलटा,
Jharkhand News: बारातियों से भरा बस पलटा,
दुमका के मुड़ाबहाल गांव में बारातियों से भरी बस पलटी, 20 से अधिक लोग घायल
दुमका. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुडाबहाल के समीप अनियंत्रित होकर बाराती बस पलट गई जिसमें कई लोग घायल हो गए। बारातियों से भरी बस दुमका से मुड़ाबहाल की ओर जा रही थी। इस दौरान मुड़ाबहाल पुल के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और बीच रोड में ही बस पलट गई। शादी समारोह में भाग लेने जा रहे इस बस में करीब 80 लोग सवार थे जिनमें 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. सभी बाराती कुंडहित थाना क्षेत्र के बाबूपुर, हल्दीडीह के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
घटना गुरुवार को देर रात करीब 9.45 बजे की है. घटना होने पर आसपास के लोग तुरंत जुट गए और घायलों को 108 नंबर की एम्बुलेंस को बुलाकर इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाई और आसपास के लोग मदद के लिए तुरंत जुट गए. सभी लोगों को दुर्घटनाग्रस्त बस से बाहर निकाला और घायलों को तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन 20 से अधिक लोग घायल हो गए हैं. इनमें से कुछ को गंभीर चोट भी लगी है.
About Post Author
Admin Garhwa Drishti
More Stories
वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति की विफलता, महंगाई एवं फीकी पड़ी त्योहार की रौनक
गढ़वा, झारखंड । प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस, अभिजीत कमल ने वर्तमान वैश्विक परिस्थिति में केंद्र सरकार की विदेश नीति...
डीजीपी ने सीआरपीएफ अशोक यादव को क्यों चार बार सम्मानित करना पड़ा
सब न्यूज कॉर्डिनेटर हेड दयानंद यादव की रिपोर्ट राजस्थान में एक वीर ऐसा ही भी है, जिससे बड़े-बड़े नक्सली कांपते...
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी,एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
देवानंद कुमार शर्मा की रिपोर्ट धनबाद। रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो ठगों ने निरसा थाना क्षेत्र के...
पलामू में अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य महासभा का हुआ आयोजन!
ज्वाला कमलापुरी की रिपोर्ट अखिल भारतीय कमलापुरी वैश्य प्रादेशिक सभा का आयोजन पलामू के चैनपुर में समस्त कमलापुरी समाज के...
Average Rating